{"_id":"5cfd4f5ebdec2207801a8172","slug":"156010479014-azamgarh-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सदस्यीय टीम करेगी राइस मिल से पकड़े गए चावल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सदस्यीय टीम करेगी राइस मिल से पकड़े गए चावल की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के खजुरी स्थित यादव राइस मिल से पकड़े गए चावल की जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने टीम दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ को देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पकड़े गए 150 बोरी चावल एफसीआई गोदाम चकवल में रखवा दिए गए हैं।
पिछले बुधवार को सूचना के आधार पर एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय पुलिस के साथ खजुरी स्थित यादव राइस मिल से 150 बोरी चावल पकड़ा था। सूचना दी गई थी कि सरकारी चावल को कालाबाजारी के लिए लाया गया है। एसडीएम ने डीसीएम समेत चावल को थाने पर भिजवा दिया। पूछताछ के लिए राइस मिल संचालक को बुलाया गया लेकिन वो बरामद चावल के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद चावल एफसीआई गोदाम चकवल में रखवा दिया गया। डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक पीसीएफ विवेक यादव, मंडी सचिव सालिकराम और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनूप वर्मा को शामिल करते हुए चार सदस्यीय जांच टीम बनाई है। सभी को मौके पर जाकर भौतिक और अभिलेखीय जांच कर रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल को देने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।