फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिनाएं अपने अच्छे काम, पाएं सीएम के हाथों से इनाम

गिनाएं अपने अच्छे काम, पाएं सीएम के हाथों से इनाम

Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
गिनाएं अपने अच्छे काम, पाएं सीएम के हाथों से इनाम
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन के लिए शासन की ओर से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गी है। इसमें ग्राम पंचायतें अपने अच्छे कार्यों को गिनाकर मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर सकती है। योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को जवाहदेह बनाते हुए उनका प्रोत्साहन करना है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, सचिव और प्रधानों को योजना की जानकारी दे दी गई है। योजना के तहत 10 जून तक पंचायत पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। डीपीआरओ ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जिला परफारमेंस समिति की ओर से इसे लॉक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय टीम ग्राम पंचायत का दौरा कर इसका स्थलीय सत्यापन करेगी। इसके बाद आवेदन को आगे के लिए बढ़ाया जाएगा। योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पोर्टल पर पांच तरीके के कार्यों के बारे में जानकारी देनी है। शासन की ओर से इन कार्यों के लिए पहले से अंक का निर्धारण किया गया है। इसमें विकास योजना के तहत कार्य कर हुए ग्राम पंचायत की आय के साधन बढ़ाने के लिए 15, स्वच्छता के लिए 20, नागरिक सेवाओं के लिए 25, ग्राम सभा की ठक और कार्यप्रणाली के लिए 20 और ई-गवर्नेंस, प्रिया साफ्ट पर कार्य, अकाउंटिंग और आरटीसीएस आदि पर 20 अंक दिए जाएंगे। प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed