{"_id":"5ceec43fbdec2207203addf6","slug":"155915172714105-1505-azamgarh-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 मीटर बढ़ी एयर स्ट्रिप की लंबाई, 1505 मीटर हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 मीटर बढ़ी एयर स्ट्रिप की लंबाई, 1505 मीटर हुई
विज्ञापन
आजमगढ़। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में घरेलू उड़ान के लिए चयनित मंदुरी हवाई पट्टी की लंबाई 105 मीटर बढ़ा कर 1505 मीटर कराने के साथ ही पुरानी पट्टी की मरम्मत भी हो गई है। जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को पत्र लिखकर रनवे की गुणवत्ता और क्षमता की जांच का अनुरोध किया है। जांच-पड़ताल के बाद राजकीय और चार्टर विमानों का संचालन यहां से शुरू हो सकता है।
योजना के तहत हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में परिवर्तित करने का काम चल रहा है। इसमें बाउंड्री और रनवे का कार्य पूरा हो चुका है। एप्रेन, रेसा और टैक्सी-वे का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही लगभग 19 करोड़ की लागत से हवाई पट्टी पर टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य जारी है।
कुछ समय पहले ही निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग, उप्र सूर्यपाल गंगवार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्लानिंग को पत्र लिखकर रनवे की गुणवत्ता और क्षमता आदि की जांच जल्द कराने को कहा था। इस बीच नेशनल हाइड्रलॉजी प्रोजेक्ट के लिए अधिकृत संस्था की ओर से जिला प्रशासन से हवाई पट्टी को अपने विमान और हेलीकाप्टर आदि उतारने के लिए अनुमति मांगी गई है। इसके बाद प्रभारी जिलाधिकारी डीएस उपाध्याय की ओर से पत्र लिख दिया गया है।