फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   परशुरामपुर तहसील के लिए जनप्रतिनिधियों की जाएगी रायशुमारी

परशुरामपुर तहसील के लिए जनप्रतिनिधियों की जाएगी रायशुमारी

Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर तहसील के लिए जनप्रतिनिधियों की जाएगी रायशुमारी
आजमगढ़। जिले की सबसे बड़ी तहसील सगड़ी का विभाजन कर परशुरामपुर को नई तहसील बनाने की कवायद नए सिरे से शुरू हुई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर शासन ने उन जनप्रतिनिधियों से राय लेने का निर्देश दिया है, जिनके विधानसभा क्षेत्र से यह गांव कटकर परशुरामपुर तहसील में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब इस काम में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक सगड़ी तहसील के चार ब्लाकों महराजगंज और बिलरियागंज के अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ ही हरैया ब्लाक और बूढ़नपुर तहसील के भी कुछ गांव नई तहसील में शामिल हो सकते हैं। नई तहसील में गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के 458 गांव इसमें जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील पूर्व की ओर मऊ, उत्तर की ओर गोरखपुर और पश्चिम की ओर अंबेडकरनगर की सीमा छूती है। तहसील में दो विधानसभा सगड़ी और गोपालपुर आते हैं। चार विकास खंड बिलरियागंज, हरैया, महराजगंज और अजमतगढ़ शामिल हैं। तहसील तक पहुंचने में सबसे ज्यादा परेशानी महाराजगंज ब्लाक के लोगों को उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए काफी दिनों से परशुरामपुर को नई तहसील बनाने की मांग की जा रही है। मार्टीनगंज नई तहसील बन गई लेकिन परशुरामपुर पर निर्णय लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा के गांव
नई तहसील में जिला प्रशासन ने जिन गांवों को शामिल करने का शासन प्रस्ताव भेजा है। उसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद नवीन नेजाई, बुलआ भवानी बक्स, देवारा जदीद, चकनायक, नौबरारम देवारा जदीद किता अव्वल, देवारा कदीम, चकराम नगर, चकशिवगुलाम, खोजापुर, मुंडीलपुर, गोरखपुर, महेशपुर, खेमानंदनपुर, हमीरपुर, पासीपुर, सुगौटी, खंजरपुर, अछैबट, नरोत्तमपुर सूर्यमन, चौरासी, सादातपुर, देवारा त्रिपुरारपुर आइमा, देवारा त्रिपुरारपुर खालसा, त्रिपुरारपुर खालसा, त्रिपुरार आइमा, आराजी शंकरपुर, आराजी बगहवा, आराजी बरगास सिंह, आराजी मलहपुरवा, आराजी गंगापुर, अराजीपुरैनिया, आराजी सिसवां, आराजी जजमन जोत, आराजी काजी अमीर अहमद जोत, आराजी गुलाम रसूल, आराजी नसीब अली, आराजी नेवाज सिंह, नौबरार हरखपुरा, नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा, नौबरार त्रिपुरारपुर आयमा, हरखपुरा खास, देवारा हरखपुरा, देवारा तुर्कचारा, तुर्कचाराखास, पैकौली, बरौली, विशुनपुर उर्फ महराजगंज मिलाकर 252 गांव शामिल हैं। वहीं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 206 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजा गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed