{"_id":"5ced75b3bdec2207340756d8","slug":"155906608320-azamgarh-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टआफिस से शुरू हुई गंगाजल की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टआफिस से शुरू हुई गंगाजल की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर से गंगाजल की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई। जनसामान्य मुख्य डाकघर स्थित टिकट घर से गंगाजल प्राप्त कर सकते है। प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने बताया कि फिलहाल 250 लीटर की पैकिंग में गंगाजल उपलब्ध हुआ है। जिसकी कीमत 30 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह गंगाजल गंगोत्री का है।
गंगाजल का हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। गंगा से दूर रहनेवालों को वक्त-जरूरत पर इसे हासिल करने में काफी मुश्किल आती है।आजमगढञ के लोगों को गंगाजल के लिए बलिया, गाजीपुर या वाराणसी का सफर करना पड़ता है। लोगों की आस्था ऐसी है कि पड़ोसी यदि इन स्थानों पर जा रहे हैं तो उन्हीं से गंगाजल मंगा लेते हैं। इसमें लोगों को परेशानी भी होती थी। इस समस्या को समाप्त करने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस ने पहल की है। डाक विभाग ने जनपदवासियों को ऋषिकेश का गंगाजल मुहैया कराना शुरू किया है। 250 एमएल गंगाजल की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई। थोड़ा सा खर्च कर जनपदवासी अब डाकघर से शुद्ध गंगाजल ले सकते हैं। इससे उनकी कई परेशानियां दूर होंगी।