फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बच्चे की सेहत का ध्यान रखेगा आरबीएसके का नया एप

बच्चे की सेहत का ध्यान रखेगा आरबीएसके का नया एप

Mon, 27 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की सेहत का ध्यान रखेगा आरबीएसके का नया एप
आजमगढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर बच्चे की सेहत को देखते हुए लांच किए गए आरबीएसके मोबाइल एप का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को हरवंशपुर स्थित गेस्ट हाउस में एडी हेल्थ डॉ. नंदलाल यादव की अध्यक्षता में हुआ। एनएचएम और सिफ्सा की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में आजमगढ़, मऊ और बलिया से आई टीमों को एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चों की सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. नंदलाल यादव ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम के रियल टाइम मॉनिटरिंग, समीक्षा रिपोर्ट देखना, किस स्तर पर कमी है उसकी समीक्षा रिपोर्ट देखना, उसे पता करके निदान करना, बच्चों की सेहत की जांच, रेफरल और पेंडिंग ट्रीटमेंट को पूरा कर और सूची देखकर समीक्षा करना है। प्रशिक्षक रोशन ने बताया कि एप से आरबीएसके टीम स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अगले तीन दिवस में किस दिन जाएगी इसकी सूची, टीम की उपस्थिति, कितनी देर किस स्कूल और आंगनबाड़ी में रहकर कितने बच्चों का पंजीकरण किया, कितने बच्चों की स्क्रीनिंग, कितने पॉजिटिव केस मिले, कितने बच्चों को इलाज के लिए रेफर किया गया, इसकी जानकारी हो सकेगी। इसे सहयोगी तीन विभाग स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी मोबाइल एप्लीकेशन से देख सकते हैं। सिफ्सा के मंडलीय प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने संचालन किया। एसीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जनपद स्तरीय डीआईसीमैनेजर, बाल विकास परियोजना अधिकारी,सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed