फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक्सप्रेस-वे के नाम पर मनमाने तरीके से काटे जा रहे वृक्ष

एक्सप्रेस-वे के नाम पर मनमाने तरीके से काटे जा रहे वृक्ष

Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के नाम पर मनमाने तरीके से काटे जा रहे वृक्ष
आजमगढ़। जनपद में एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके लिए रास्ते में आने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य वन निगम द्वारा किया जा रहा है। लेकिन वन निगम द्वारा जरूरत से ज्यादा दूरी तक पेड़ों की कटाई करने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस जनपद की चार तहसीलों सगड़ी, निजामाबाद, फूलपुर और सदर से गुजर रहा है। सगड़ी तहसील के श्रीनगर सियरहा बाजार के पहले से ही एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। यहां पर बीच में पड़ रहे मंदिर को नहीं हटाने पर ग्रामीण अड़े हुए थे। प्रशासन ने मंदिर के दोनों तरफ से एक्सप्रेस-वे को गुजार कर बीच में मंदिर को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। इसके बाद अब उक्त स्थान पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसे देखते हुए वन निगम द्वारा रास्ते में बाधक बन रहे सड़क के किनारे के पेड़ों की कटाई की जा रही है। लेकिन वन निगम के कर्मचारियों द्वारा यहां पर मनमाने तरीके से ज्यादा दूरी पर स्थित पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। वहीं वन विभाग कर्मचारियों की कमी के कारण इसकी निगरानी न कर पाने की बात कर रहा है। उसका कहना है कि जनपद में कुल 2124 पेड़ों की कटाई होनी है। जिसका चिन्हीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में कितने पेड़ों का काटा जाना है इसकी जानकारी अभी मेरे पास नहीं है। इसकी जानकारी हमारे विभाग के ड्राफ्टमैन के पास है। वैसे जितनी जगह में हाइवे जा रहा है उसी जगह के पेड़ों की कटाई की जानी है। अगर इससे ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं तो यह गलत है। - सुधीर श्रीवास्तव, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 2124 पेड़ हैं जो हाइवे के रास्ते में आ रहे हैं जिनकी कटाई के लिए चिन्हीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। पेड़ों को काटने की जिम्मेदारी वन निगम की है। कर्मचारियों की कमी के कारण हम निगरानी नहीं कर पा रहे हैं कि उनके द्वारा कितने पेड़ों की कटाई की जा रही है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, ड्राफ्टमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed