{"_id":"5c6c4091bdec224c0b48a116","slug":"151550598289-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन-तीन करोड़ से होगा माहुल और लालगंज का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन-तीन करोड़ से होगा माहुल और लालगंज का विकास
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद से पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत माहुल और कटघर लालगंज नगर पंचायत का चयन किया गया था। दोनों ही निकायों के विकास के लिए 3.02 करोड़ से विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से दोनों नगर पंचायतों के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर ली है। प्रत्येक नगर पंचायत के लिए पहली किस्त के रूप में 1.50 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
शासन की ओर से छोटे निकायों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए आदर्श नगर पंचायत योजना शुरू की गई है। इसके तहत निकायों में पेयजल, सैप्टेज मैनेजमेंट, सड़क, पटरी, नाली, जल निकासी, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, तालाब एवं पोखर संरक्षण, चौराहों का निर्माण, पार्क आदि सुविधाओं का विकास करना था। योजना के तहत जनपद से कटघर लालगंज और माहुल नगर पंचायत का चयन किया गया था। आवास विकास से दोनों नगर पंचायतों से 3.02-3.02 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से डीपीआर को मंजूर करते हुए दोनों नगर निकायों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए दोनों नगर पंचायतों के लिए 1.50-1.50 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से माहुल नगर पंचायत में आठ स्थानों पर नाली, नाला, इंटरलाकिंग और मिट्टी भराई के साथ ही 50 हैंडपंपों की स्थापना कराई जाएगी। इसके साथ ही 51 लाख से स्ट्रीट का भी कार्य किया जाएगा। कटघर लालगंज में हनुमानगढ़ पोखरे पर घाट और इंटरलाकिंग प्लेटफार्म, रामलीला मैदान की चहारदीवारी, गेट और इंटरलाकिंग, दयाराम पोखरे पर सीढ़ी और घाट, तीन स्थानों पर नाला ताजिया चौक से शौचालय, कन्या पाठशाला से शौचालय समेत आठ स्थानों पर पाइप लाइन का विस्तार, आर्य नगर वार्ड में नलकूप के साथ ही 51 लाख से स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया जाएगा।