फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपा पतनशील हम है प्रगतिशील समाजवादी : दीपक मिश्रा

सपा पतनशील हम है प्रगतिशील समाजवादी : दीपक मिश्रा

Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सपा पतनशील हम है प्रगतिशील समाजवादी : दीपक मिश्रा

विज्ञापन
आजमगढ़। वर्तमान में जो समाजवादी पार्टी है, वह पतनशील हो चुकी है और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ही प्रगतिशील समाजवादी है। पूरे प्रदेश में शिवपाल यादव के इस सेक्युलर मोर्चा को अपर जनसमर्थन मिल रहा है। यह बात सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से समाजवाद खत्म हो चुका है। नेता जी को पार्टी से अपदस्थ करने पर नए दल समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करना पड़ा है। आज पूरे प्रदेश में शिवपाल यादव के नेतृत्व वाले सेक्यूलर मोर्चा पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है। सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने वाले दल का उदय हो चुका है। सहारनपुर से गोरखपुर तक मोर्चा के रैली में उमड़ा जन सैलाब इसका उदाहरण है। जहां तक नेता जी के साथ की बात है तो समय आने पर उन्हें सामने लाया जाएगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से सामाजिक, आर्थिक व वैश्विक स्तर पर देश की गरिमा गिरी है। मोदी सरकार भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थायी सदस्य बनाने और हिंदी को यूएनओ की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने में विफल रही। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मारीशस में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में झूठ बोल कर देश का सिर झुकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगा और मोर्चा के सहयोग के बिना केंद्र में अगली सरकार नहीं बन सकेगी।
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने की सपा छोड़ने की घोषणा
आजमगढ़। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की प्रेसवार्ता के दौरान ही समाजवादी पार्टी के सदस्य रहे हर्षवर्धन अग्रवाल ने भी सपा छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि सपा में अब सम्मान नहीं रह गया है। सपा गरीबों, शोषितों की पार्टी नहीं रह गई है। जिसके चलते ही शिवपाल यादव द्वारा गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होकर देश व समाज की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed