{"_id":"5b688d484f1c1bb37b8b69c7","slug":"151533578568-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश ने पखारे शिवभक्तों के पांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश ने पखारे शिवभक्तों के पांव
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सावन का दूसरे सोमवर को शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
आजमगढ़। नगर के भंवरनाथ और महराजगंज स्थित भैरोबाबा स्थान पर सावन के दूसरे सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। इस दौरान लोगों ने बाबा को जल-चढ़ाने के साथ ही उन्हें भांग, धतूर और बेलपत्र आदि का भोग लगाया।
इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से नगर और शिवालय गूंजते रहे। भंवरनाथ मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति जागरण का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बाबा का जलाभिषेक करने के साथ ही भक्ति गीतों का लुत्फ उठाया। पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबादी होती रही और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रखा। जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।
महराजगंज स्थित बाबा भैरो धाम पर सावन के दूसरे सोमवार को मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही बाबा भैरोनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लोगों का रेला उमड़ा हुआ था। लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के साथ ही बाबा को भांग, धतूरा, दूध आदि से जलाभिषेक किया। नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर परिसर में भी सुबह से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ था। कांवरिया भी जल लेकर सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
मंदिर में भवरनाथ भक्त मंडली की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर के गर्भ गृह में कार्यकर्ता साफ सफाई में जुटे हुए थे। बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे से नगर और पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कंधरापुर और नगर कोतवाली पुलिस तैनात थी। रूट डायवर्जन होने के कारण गाड़ियों को इधर से जाने की इजाजत नहीं दी गई। भवरनाथ की ओर जाने वाले हर मार्ग पर होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात थे।
पूजन के साथ उठाया जागरण का लुत्फ
आजमगढ़। बाबा भवरनाथ भक्त मंडली की ओर से मंदिर परिसर में भक्ति जागरण की व्यवस्था की गई थी। जो सुबह से लेकर दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने बाबा भवरनाथ का पूजन करने के साथ ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों का भी लुत्फ उठाया। जागरण का यह कार्य कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की।
भक्त मंडली ने किया बाबा का शृंगार
आजमगढ़। सुबह से ही भवरनाथ मंदिर परिसर में उन्हें जल चढ़ाने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। देर शाम बाबा भवरनाथ भक्त मंडली की ओर से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। वैसे तो भक्त मंडली की ओर से हर सोमवार को बाबा का श्रृंगार किया जाता है लेकिन सावन के पहले सोमवार को भक्त मंडली ने बाबा का विशेष श्रृंगार किया और आरती उतारी। बाबा को भोग लगाने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया।
बम-बम लहरी शिव-शिव लहरी...
आजमगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा भंवरनाथ मंदिर पर ब्लू नाईट आर्केस्ट्रा एंड जागरण ग्रुप की ओर से शिव जागरण सुबह सात बजे भजन गायक राजेश रंजन के भजन से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश गोसाईं ने कलाकारों को तिलक लगाकर किया। राजेश रंजन ने बम-बम लहरी शिव-शिव लहरी आदि एक से बढ़कर एक भजन गाकर समा बांध दिया। शाह आलम सांवरिया ने मेरे भोल दानी का हर जगह डंका बांजे गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
बहराईच से आईं भजन गायिका मांडवी तिवारी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत श्रोताओं को खूब झुमाया। मेरे बजरंग बली का कोई जवाब नहीं, मेरे भोले बाबा का ये रूप निराला गाकर श्रोताओं को भक्तिमय कर दिया। वहीं सीमा सरगम ने मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सार्तिका दास ने कजरी धुन को प्रस्तुत कर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। वहीं चंदा सरगम, विजय प्यारे, सनी दुलरूवा, अरून सिंह अनाड़ी, चन्द्रकेश यादव, दिवाकर मिश्रा, सत्य नरायन दास, उमेश सिंह राठौर, प्रिंस बाबू, ब्रिजेश यादव, सागर, दीपेश चौहान, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक, आलोक सिंह लहरी सहित दर्जनों कलाकारों ने अपने
गीतों के माध्यम से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान श्रोताओं व श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों से पूरा शिवालय भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह डब्बू, श्रवण सिंह, अनिल सिंह, जय प्रकाश दूबे, चौबे बाबा, जेपी तिवारी, पियूष राय, चन्दन राय आदि लोग मौजूद रहे।
दुर्वासा धाम पर उमड़ा कांवरियों का हुजूम
मेजवां। सावन मास के दूसरे सोमवार को पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में सुबह से ही कांवरियो का हुजूम उमड़ पड़ा। दूर दराज से पहुंचे कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया। उनके द्वारा लगाए जा रहे बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
क्षेत्र के सरायमीर, छित्तेपुर, फुलेस, दीदारगंज, सिकरौल, मार्टीनगंज के कांवरियों का जत्था रविवार की रात फूलपुर के शंकर तिराहा पर पहुंचा जहां डीजे की धुन पर कांवरिया जमकर थिरके। यहां कांवरियों का स्वागत नवयुवक क्रांति दल द्वारा किया गया। जलपान करने के बाद कांवरियों का जत्था पवित्र तमसा मंजूषा नदी से जल लेकर फूलपुर के मुंडियार, शंकर तिराहा, रोडवेज के शंकर मंदिर पर जलाभिषेक कर मत्था टेका। इस दौरान कांवरियों द्वारा लगाए गए बोल बम के जयकारे से नगर गूँज उठा। ब्यूरो