फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समूह नृत्य के माध्यम से किया जागरूक

समूह नृत्य के माध्यम से किया जागरूक

Sun, 05 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
समूह नृत्य के माध्यम से किया जागरूक
आजमगढ़। स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को शहर के कुंदीगढ़ मुहल्ले में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान समूह नृत्य के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही घर और आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी न फैलाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

आठवें दिन के अभियान की शुरूआत महिला की वेदना पर आधारित समूह नृत्य लोटा लेके घर से जाइब ना बहरियां, घर में एगो शौचालय बनवा दी ये बालम ... से हुई। जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को खुले में शौच न करने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही घर में शौचालय का निर्माण करा कर उसका प्रयोग करने की अपील भी की गई। रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुनर संस्थान के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। समूह नृत्य के माध्यम से लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह किया गया। समूह नृत्य की प्रस्तुति में रवि चौरसिया, सावन प्रजापति, रवि गोंड, राज आजमी, अमरजीत, सत्यम, कोशल, आकाश आदि ने अहम भूमिका निभायी। अरूण सिंह ने स्वच्छता पर आधारित गीत की प्रस्तुति किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव पटेल ने कहा कि जब हम खुद जागरूक हो जायेंगे तभी दूसरो को जगा पायेंगे। कार्यक्रम को अजेंद्र राय, सभासद तारिक अहमद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हेमंत श्रीवास्तव, नीलू मौर्य, मनोज यादव, मंटू, करन, प्रियांशू, विकास व नपा के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में लाइफ लाइन फाउंडेशन, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन और भारतेंदु ह्यूमन केयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed