{"_id":"5b522d3f4f1c1b07788b5163","slug":"151532112191-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी आय पाने के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाये किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी आय पाने के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाये किसान
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा किसान कल्याण सम्मलेन शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लाक के सभागार में आयोजित हुआ। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को कई टिप्स देकर उन्हें बेहतर कृषि के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह गौतम ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। जल्द ही व्यापक पैमाने पर बदलाव नजर आएगा। दिवाकर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जिला कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का लागत मूल्य कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने धान के साथ ही कई फसल उत्पादन के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी की गई है। जिला सह संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रवि राय, विजय पटेल, तारकेश्वर, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रताप राय, रामविजय सिंह, जगजीवन आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह ने किया।
वहीं लालगंज और मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रों में हुए सम्मेलन में किसानों से दो गुनी आय के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करने की अपील की गई। लालगंज के जीडी मेमोरियल इंटर कालेज खनियरा में सम्मेलन का आयोजन हुआ। उदघाटन मुख्य अतिथि/जिला महामंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने श्याम प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। सम्मेलन को क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य नरायन राय, सहायक विकास अधिकारी कृषि मिठाई लाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसरपर ओमप्रकाश सिंह, इंद्राज चौहान, रामासाव, प्रमोद राय, प्रबंधक जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय स्थित विकास खंड सभागार में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष आदित्य राय ने सम्मेलन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि कसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा ही किसानों का कल्याण कर सकती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जेपी जायसवाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनीत जायसवाल, इंद्रपति सिंह, उमा राय, पवन सिंह, अनिलकांत राय, पंचम भातरी, लालचंद समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो
किसान सहायकों के न आने की शिकायत
अंबारी। पवई विकास खंड के ग्राम सभा नाटी के शिक्षा सदन रामराज गर्ल्स इंटर कालेज में भाजपा की ओर से शुक्रवार को माहुल मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में किसान कल्याण सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह रहे। इस दौरान किसान सहायकों के गांवों में पहुंचने की शिकायत की। पवई उपसंभागीय कृषि प्रसार विकास अधिकारी हरगेन राम ने बताया कि सरकार ने किसानों को कई जानकारी दी। कृषि सहायकों के गांवों न पहुंचने की शिकायत पर मुख्य अतिथि ने चेतावनी दी कि किसानों से संबंधित समस्याओं के निराकरण तत्काल कराएं। अमित सिंह, दिलीप सिंह, राममनी यादव, नागेंद्र यादव, रानू प्रताप राणा आदि लोग रहे।