{"_id":"5b4a41344f1c1b466d8b4ade","slug":"151531593012-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंशवाद और गुंडाराज को बढ़ावा देने वाले कर रहे विकास की बात- योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंशवाद और गुंडाराज को बढ़ावा देने वाले कर रहे विकास की बात- योगी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंदुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सपा द्वारा शिलान्यास का विरोध करने पर काफी हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे न तो हमारा है और ना ही सपा का यह तो जनता है। सपा ने बिना विभागों से एनओसी लिए कुछ बिड डालकर और 20 प्रतिशत ही जमीन का अधिग्रहण कर इसका शिलान्यास कर दिया। आज हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 92 प्रतिशत से अधिक जमीनें किसानों से खरीद चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल को समृद्घि करेगा। यहां कि किसानों की सब्जियां, दूध, अनाज आदि कुछ ही समय में दिल्ली की मंडी तक पहुंच जाएंगे। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुंडाराज, भ्रष्टाचार, अराजकता और दंगों ने प्रदेश को पीछे ढ़केला। समाजवाद के नाम पर जिन्होंने वंशवाद और गुंडाराज को बढ़ावा दिया वह लोग विकास की बात करते हैं। इन लोगों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का विरोध कर खुद अपना उपहास उड़ाया जा रहा है। इन लोगों ने कुछ बिड डालकर इसका शिलान्यास कर कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया। बिना पर्यावरण और वन विभाग से एनओसी लिए ही क़ुछ बिट डालकर आनन-फानन में शिलान्यास कर दिया। हमने पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर कराया। जिसमें महंगाई के बावजूद 1514 करोड़ र्ुपये का बजट कम हुआ। यह पैसा कहां जाता। यह पैसा इन लोगों की जेब में जाता। आज इन लोगों द्वारा घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। यह सब सिर्फ चार वर्षों के अंदर हुआ है। यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। क्योंकि इसे गोरखपुर, बुंदेलखंड, प्रयागराज और पटना से जोड़ा जाएगा। जिसे पटना से दिल्ली की यात्रा 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी। हम उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान कर समाज के सभी तबके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।