फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21वीं सदी में तीन सौ परिवारों के लोग बिजली से वंचित

21वीं सदी में तीन सौ परिवारों के लोग बिजली से वंचित

Sat, 14 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
21वीं सदी में तीन सौ परिवारों के लोग बिजली से वंचित
लाटघाट। जनपद में आज भी लगभग तीन सौ से अधिक परिवार ऐसे हैं जो ढ़िबरी युग में जीवन जीने को विवश है। प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना भी इनके घरों में आज तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंचा सकी है। जनप्रतिनिधि भी चुनाव के दौरान इन परिवारों तक बिजली उपलब्ध कराने का वादा कर चुके हैं लेकिन चुनाव बीतने के बाद वह भी अपने वादे को भूल चुके हैं। आजादी के 71 साल बाद भी सगड़ी तहसील के शिवपुर चपरी, देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पुरवा, बासु का पुरवा, मोती का पुरवा और हैदराबाद के कोमल का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा में अभी तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है। जबकि शिवपुर चपरी गांव, चपरी खुर्द, मौर्य बस्ती, राजभर बस्ती, चौकीदार का पुरवा के लगभग 80 घर, हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा के साधू का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा, बासु का पुरवा, मोती का पुरवा, हरिपाल का पुरवा के सवा सौ घरों को बिजली नहीं मिली। हैदराबाद गांव के कोमल का पुरवा और केवटहिया बस्ती, त्रिवेणी का पुरवा, दलित बस्ती में लगभग 110 घरों को बिजली का उजाला मुअस्सर नहीं हुआ। सरकार ने हर घर में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौभाग्य योजना शुरू की लेकिन यह योजना भी इन गरीबों के घर में बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी। चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को बिजली लगवाने का वादा किया लेकिन चुनाव बीतते ही वादा भूल गए। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


शिवपुर चपरी गांव के प्रधान सुभाष गौतम ने बताया कि गांव में बिजली के लिए कई बार सरकार और प्रशासन को पत्र भेजा गया। सभी ने जल्द बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया लेकिन अभी तक किसी ने बिजली उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन


देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान पल्टन यादव ने कहा कि इस संबंध में बिजली विभाग और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। दोनों लोगों ने जल्द से जल्द गांव में बिजली पहुंचाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक यह आश्वासन ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed