{"_id":"5b045fcf4f1c1b894c8b671e","slug":"151527013327-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची कमिश्नर के विरोध की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची कमिश्नर के विरोध की आंच
Updated Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर/मार्टीनगंज/मेंहनगर (आजमगढ़)।
कमिश्नर के आदेश के विरोध की चिंगारी तहसीलों तक पहुंच गई है। फूलपुर, मार्टीनगंज, मेंहनगर के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कमिश्नरी कोर्ट के बहिष्कार का समर्थन किया। कहा कि उनके न्यायालय में बैठने का भी विरोध किया जाएगा।
फूलपुर में बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सभागार में संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। मंडलायुक्त न्यायालय का हो रहे बहिष्कार का समर्थन किया गया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर मंडलायुक्त के खिलाफ होने वाली बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया। इस दौरान सैयद मेहदी राजा, रामनारायण, विजय श्रीवास्तव, राजेश यादव, महेंद्र यादव, पिसी लाल, इंदुशेखर पाठक, महेंद्र, इश्तियाक अहमद, रामपलट थे।
वहीं, मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय पर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। कहा कि मंडलायुक्त के निर्णय से वकीलों का अपमान हुआ है। 22 से 28 मई तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संचालन प्रेमचंद ने किया। उमेश कुमार सिंह, चंद्रेज यादव, गुलाब राम, अजहर, राकेश कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, मेंहनगर तहसील बार की बैठक अध्यक्ष रविंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के विरोध में 39वें दिन भी न्यायिक कार्य नहीं किया। एसडीएम, तहसीलदार वापस जाओ के नारों से तहसील परिसर गूंजता रहा। अनिल कुमार वर्मा, जयनारायण सिंह, हरिलाल यादव, रामजनम सिंह, वीरेंद्र सरोज आदि उपस्थित रहे।