फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा से त्रस्त जनता को कांग्रेस से आस : हाजी इफ्तेखार

भाजपा से त्रस्त जनता को कांग्रेस से आस : हाजी इफ्तेखार

Fri, 27 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से त्रस्त जनता को कांग्रेस से आस : हाजी इफ्तेखार
अमिलो। हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी कोआल इण्डिया नेशनल कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का जिला चेयरमैन बनाए जाने पर गुरुवार की शाम मुबारकपुर नगर के कपूरा शाह दीवान के बाग में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चेयरमैन बनाये जाने पर हर्ष जताया और उन्हें बंधाई दी।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराज्य चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी वकास अंसारी ने कहा कि बीजेपी की भ्रामक नीतियां और जनता के बीच नोटबंदी, जीएसटी के अलावा देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं रह गया है। आम आदमी देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार से त्रस्त हो गई है। अब जनता कांगे्रस की तरफ ही आशा भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश समन्वयक अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश सबीहा अंसारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई देश और प्रदेश में चरम पर है। बीजेपी सरकार नफ रत की राजनीति करके देश और प्रदेश को तोडने का काम कर रही है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सदैव से जोडने और देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुबारकपुर मुख्तार अहमद जे ने कहा कि आने वाले आगडामी लोक सभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वोट करके सबक सिखाने का काम करेगी। हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसको ईमानदारी से निर्वहन करते हुए मैं पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। समारोह की अध्यक्षता काजी मुहम्मद सिद्दीक अंसारी और संचालन मशहूद अंसारी ने किया। समारोह में हफीजुर्रहमान अंसारी, मुख्तार मंसूरी, मकबूल अंसारी, अब्दुर्रहमान अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed