{"_id":"5a96f2784f1c1b0a7b8b9ca2","slug":"151519841912-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-कोलकाता के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई-कोलकाता के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाए जाने की मांग
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रेलवे विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष और रेलवे सलाहकार समिति वाराणसी के पूर्व सदस्य डा. मोहम्मद तैय्यब आजमी की अध्यक्षता में आजमगढ़ से बनकर मुंबई तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन और आजमगढ़ से कोलकाता के लिए चलने वाली साप्ताहित ट्रेन को प्रति दिन चलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को रिक्शा स्टैड पर धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते डा. तैय्यब ने आजमगढ़ से बनकर लखनऊ के लिए इंटरसिटी, आजमगढ़ से इलाहाबाद के लिए इंटरसिटी ट्रेन, आजमगढ़ से हैदराबाद, केरल तकऔर आजमगढ़ से गोरखपुर तक नई पटरी बिछाए जाने की मांग की गई। उन्होंने रेलवे मंत्री से 2018-19 के बजट में उक्त मांगों को शामिल करते हुए पूरा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हमारी मांग उठती रहेगी। धरने में विनोद यादव, डा. बीएन सिंह, राजेद्र प्रसाद गुप्ता, मुन्नू मौर्य सहित अनेक लोग शामिल रहे।