{"_id":"5a89bfc34f1c1bb2208b9d81","slug":"151518976963-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हुदा मिल्ली स्कूल का वार्षिकोत्सव शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में बेटियों का समाज में महत्व और उनकी सुरक्षा को लेकर बच्चों ने अपने तराने पेश कर लोगों को संदेश दिया। विभिन्न घटनाक्रम पर मुसअब, तहरीम और हरीम शम्स ने उर्दू में भाषण दिए। युसूफ और सुमैरा ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से मुस्लिम समाज को इस्लाम धर्म के प्रति उनके कर्तव्य को याद दिलाया। अहमदा अलाउद्दी और रहमान ने अरबी भाषण के माध्यम से अरबी भाषा के महत्व और नैतिकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना जमील अहमद सिद्दीकी ने बच्चों की शिक्षा दीनी और दुनियाबी होनी चाहिए ताकि वह अपने धर्म के बारे जानने के साथ ही आधुनिक ज्ञान प्राप्त कर सके। शिब्ली एकेडमी के विशिष्ट अतिथि मौलाना उमैर नदवी सिद्दीक ने कहा कि हमें अपने बच्चों को ऐसे विद्यालय में पढना चाहिए जहां दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा दी जाती हो। ताकि बच्चे देश की सेवा कर सके। विद्यालय के चेयरमैन डा. जावेद अख्तर ने कहा कि हमें आज अपने बच्चों को अधिवक्ता, आईएएस, पीसीएस, शिक्षक बनाने की है, ताकि देश और समाज के लिए कुछ कर सके। इस मौके पर डा.कमालुद्दीन, डा.वाहिद अली, डा.अमिर आलम, डा.दानिश, फैजान बेग, मोअज्जम, आकांक्षा कोचिंग दिल्ली के प्रलोक, हसीम नोमानी आदि उपस्थित रहे।