{"_id":"5a8876a64f1c1bff388b89de","slug":"151518892710-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है कर्मचारी-शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है कर्मचारी-शिक्षक
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह की अध्यक्षता में हुई। संयोजक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, अस्थायी संविदा और दैनिक वेतन नियुक्तियों पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी-शिक्षक आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से सरकार को हम अपनी ताकत का एहसास कराकर ही दम लेंगे। अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों का शोषण अगर बंद नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि एरियर, छुट्टी के लिए कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। बैठक में दिवाकर तिवारी, इफ्तेखार काशीपुरी, अनीता साइलेस, जय प्रकाश यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, महताब, रमाकांत सिंह, शिव मोहन सिंह, रिजवान, मनोज त्रिपाठी, झिनकू यादव, अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।