{"_id":"5a7f39674f1c1b462c8b73bf","slug":"151518287207-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान पर अतिक्रमण को लेकर तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान पर अतिक्रमण को लेकर तनातनी
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के शिवालाघाट के पास स्थित रामलीला मैदान पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति अवैध अतिक्रमण कर दीवार खड़ीकर टीनशेड लगा रहा था। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार निजामाबाद पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उधर निर्माणकर्ता का आरोप है कि वह अपनी जमीन में निर्माण करा रहा है। उसे बेवजह परेशान किया जा रहा।
नगर पंचायत निजामाबाद के शिवाला घाट मुहल्ला निवासी राधे गोंड़ का पुश्तैनी मकान है। उसके मकान से सटा रामलीला मैदान है। राधे अपने जमीन का बाउंड्री बनाया हुआ था। राधे का कहना है कि उसी बाउंड्री को और ऊंची करके वह उस पर टीनशेड रखा है। वहीं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौरसिया का कहना है कि जिस समय राधे बाउंड्री बनवा रहे थे। उसी समय बाउंड्री दुरुस्त करने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं मानें। तहसीलदार निजामाबाद श्रीधर दुबे ने कहा कि राधे गोंड़ अवैध तरीके से दीवार खड़ी कर उस पर टीनशेड लगा रहे हैं। जिसे हटाने को कहा गया है। यदि नहीं हटाएंगे तो उसे गिरवा दिया जाएगा।
रास्ता नहीं खुलवा सके राजस्वकर्मी
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में शनिवार को राजस्वकर्मी गए तो थे रास्ता हटाने। पर विरोध के चलते वह रास्ता नहीं खुलवा सके। कुछ लोगों की मड़ई, टीनशेड आदि को ढहाकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
बेलकुंडा गांव के लोगों ने गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद होने पर उसे खुलवाने की शिकायत की थी। शनिवार को एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर कानूनगो रामलखन प्रजापति, लेखपाल रविंद्र यादव, दीपक यादव, विंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जैसे ही राजस्वकर्मी रास्ता खुलवाने का क्रम शुरू किए तभी गांव के तमाम लोग विरोध करने लगे। विरोध के चलते रास्ते से अतिक्रमण नहीं हट सका। इसके बाद राजस्वकर्मी गांव की पोखरी पर कब्जा किए आनंद यादव की मड़ई, जीऊत धोबी की मड़ई, रामचंद्र की मड़ई को हटवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।
चारागाह की जमीन से हटा अतिक्रमण
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के सैदपुर गांव में चारागाह की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को राजस्वकर्मचारियों ने हटवा दिया। इस गांव में प्रधानमंत्री आवास के दस लाभार्थियों का आवास अभी पूरा न होने पर उन्हें नोटिस दी गई। जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
सैदपुर गांव में गाटा संख्या 3 रकबा 2.58 हेक्टेयर और गाटा संख्या 4 रकबा 6.987 हेक्टेयर चारागाह के नाम से अभिलेखों में दर्ज है। उक्त जमीन पर गांव के कई लोगों का अवैध कब्जा था। शासन के निर्देश पर चारागाह की जमीन पर चारागाह का निर्माण कराने के लिए शनिवार को बीडीओ फूलपुर लालजी यादव ग्राम प्रधान फुरकान अहमद, लेखपाल अनिल कुमार अस्थाना के साथ मौके पर पहुंचे। चारागाह की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जमीन का खाली कराया। इसके बाद बीडीओ गांव में प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने वालों के आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान दस लोगों के आवास का निर्माण अधूरा पाया गया। ऐसे लोगों को नोटिस देते हुए जल्द से जल्द आवास का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि चारागाह का निर्माण होने से क्षेत्र के सैदपुर के अलावा खानजहांपुर, शेरजहांपुर, कुकुड़ीपुर आदि गांव के पशु पालकों को इसका लाभ मिलेगा।
कई जगहों से हटाया गया कब्जा
सगडी। श्रावस्ती मॉडल पर तहसील क्षेत्र में कई गावों से अतिक्रमण हटाया गया। भूमि विवाद निपटाए गए। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि वर्नापुर में राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। जोगियाबीर में कानूनगो जीयनपुर, भटिनी में नायाब तहसीलदार, हरई इस्माइलपुर में कानूनगो अजमतगढ़, सुगौती में कानूनगो महराजगंज, रामपुर मुबारकपट्टी में कानूनगो बनकट ,कटुई में नायाब तहसीलदार, जमीन गंगुआ में कानूनगो कप्तानगंज, वेलकुंडा में कानूनगो हरैया,
तुरकौली में कानूनगो रौनापार के नेतृत्व में पोखरी, चकमार्ग, घुर, गड्ढा, खलिहान, परती आदि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। वरासत के प्रकरण भी निपटाए गए।