फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगर विकास मंत्री के आगमन को देख रिकार्ड दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी

नगर विकास मंत्री के आगमन को देख रिकार्ड दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी

Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री के आगमन को देख रिकार्ड दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी
आजमगढ़। नगर विकास मंत्री के 10 जनवरी को जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए विभागीय अधिकारी रिकार्ड आदि दुरुस्त करने में जुट गए हैं। सभी का फोकस स्वस्छता अभियान से जुड़ी योजनाओं को लेकर है। इसके लिए साफ-सफाई की भी कार्ययोजना बनाई जाने लगी हैं। सोमवार को पालिका और डूडा के अधिकारी इसमें जुटे रहे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 10 जनवरी को जनपद में आ रहे हैं। विभागीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए नगर विकास विभाग भी अपनी फाइलों आद को दुरुस्त करने में जुट गया है। डूडा और पालिका से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मंत्री विभाग की समीक्षा बैठक ले सकतें हैं। सरकार का फोकस इस समय स्वच्छता अभियान से जुड़ी योजनाओं पर हैं। इसलिए विभागीय अधिकारी भी इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। नगरों में साफ-सफाई की क्या स्थिति है और ओडीएफ में अभी तक क्या किया गया है, इसके अभिलेख दुरुस्त किए जा रहे हैं। डूडा की ओर से भी दौरे के देखते हुए सोमवार को जरूरी जानकारियां पालिका अधिकारियों के सांथ बांटी गई। इस संबंध में पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर विकास मंत्री विभागों की समीक्षा बैठक ले सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग की मलिन बस्तियों में मंगलवार सो अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed