{"_id":"5a4e72f64f1c1b44198b4db8","slug":"151515090678-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसवानी के लोकार्पण को लेकर सपा का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसवानी के लोकार्पण को लेकर सपा का हमला
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर। सदर तहसील के सठियांव चीनी मिल परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिस्टलरी प्लांट का उद्घाटन करके चले गए। लेकिन उनके जाने के बाद डिस्टलरी प्लांट के लोकार्पण को लेकर सपा ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सठियांव स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिसका उद्घाटन किया है वह उद्घाटनों का उद्घाटन है। क्योंकि जिस चीनी मिल के डिस्टलरी प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने किया, पिछले वर्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा 22 मार्च 2016 को चीनी उत्पादन, विद्युत उत्पादन इकाई और आशवनी इकाईयों का उद्घाटन किया जा चुका है। यह जनता के साथ छलावा है। उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता की मिल होने के बाद भी राजकोष से चार सौ करोड़ रुपये का बजट देकर इस प्रतिष्ठान का निर्माण कराया गया है। जिसका शिलान्यास नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा किया जा चुका है। तो दोबारा इसका उद्घाटन करना राजनीतिक मर्यादा को तार-तार करने जैसा है। जहां योगी जी के आज की घोषणाओं का सवाल है उसके बारे में हमें एक वाक्य कहना है। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुबहान अल्लाह। जिस तरह से प्रधानमंत्री की गंगा सफाई, स्मार्ट सीटी, मेक इन इंडिया, बुलेट ट्रेन सांसदों द्वारा गोद लिए गांव जैसी तमाम योजनाएं हवा हवाई साबित हो रही हैं। उसी तरह से यह योजनाएं भी परवान नहीं चढ़ेंगी।
उन्होंने आजमगढ़ के विकास के पिछड़ेपन को लेकर जो पिछली सरकारों पर आरोप लगाया है यह उनके मन की कुंठा है। क्योंकि जनपद की जनता जानती है कि आजमगढ़ का विकास नेताजी और अखिलेश यादव के नाम है। जिला प्रशासन सरकारी सेवाओं के छोटे कर्मचारियों, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी जैसे लोगों को सरकारी संसाधनों के माध्यम से एकत्र किया गया था। प्रधानमंत्री आवास देने, कर्जमाफी का सर्टिफिकेट बांटने, कंबल वितरण इत्यादि योजनाओं का लालच देकर जनता को भ्रमित किया। जिसे आजमगढ़ की जनता ने ठुकरा दिया है। मात्र यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारी ,कर्मचारी और भाजपा के नेताओं का कार्यक्रम बनकर रह गया। यह सभा पूरी तरह से फेल हो गई है।