{"_id":"5a4bcd254f1c1baa268b743d","slug":"151514917157-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के पहले दिन हुआ बाबा भंवर नाथ का भव्य श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के पहले दिन हुआ बाबा भंवर नाथ का भव्य श्रृंगार
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नववर्ष के पहले दिन भंवरनाथ मंदिर पर भव्य शृंगार व शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक मंदिर पर शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। शिवजागरण व देशभक्ति गीतों का लोगों ने आनंद उठाया।
नववर्ष का पहला दिन सोमवार होने से सुबह से ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। बाबा भंवरनाथ के भव्य शृृंगार से उत्सव की शुरूआत हुई। शाम को मंदिर परिसर में भव्य शिव जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने देर रात तक आनंद उठाया। गायक कलाकार राजेश रंजन की टीम द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण व शंकर पार्वती की आकर्षक झांकियों ने लोगों को लुभाया। जागरण में राजेश रंजन, अनुपम कुमार, विजय प्यारे, अजीत, पिंटू, सत्यनरायन, सालिक, रवि पांडेय, उदय, हिमांशू, शाह आलम, ज्ञानेश्वर, नीरज आदि ने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति संस्थान की डॉ. पूनम तिवारी ने कई नारियों का सम्मान भी किया।