फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब होगा चौराहे और तिराहे का सुंदरीकरण

अब होगा चौराहे और तिराहे का सुंदरीकरण

Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब होगा चौराहे और तिराहे का सुंदरीकरण
आजमगढ़। जिले में अधूरे पड़े चौराहों और तिराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्राइवेट संस्थाओं के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जनपद में पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने चौराहों और तिराहों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया लेकिन वह इसे पूरा कर पाते इससे पूर्व ही उनका स्थानांतरण हो गया। उनके अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अब अपने कदम को आगे बढ़ाया है। जिसके तहत नगर के पहाड़पुर तिराहे का सुंदरीकरण भोला सेठ, अग्रसेन चौराहे का आशीष अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण पार्क का निर्माण नगर पालिका परिषद, सठियांव चौराहे का निर्माण प्रेम प्रकाश यादव, छतवारा चौराहा विकास प्राधिकरण, शारदा चौराहा लाइफ लाइन अस्पताल और गांधी तिराहे का सुंदरीकरण अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा कराया जाएगा। जिसमें से पहाड़पुर तिराहा और सठियांव चौराहे का निर्माण शुरू भी हो चुका है। इसके साथ ही नगर में 11 स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण होना है। जिसमें नरौली दलित कालोनी में लाइफ लाइन, बस स्टैंड के पास सिविल लाइन में दीप मोटर्स, बागेश्वर नगर के राजकीय अंबेडकर स्कूल के पास चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक, रैदोपुर आफिसर्स कालोनी में विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य कराया जाएगा। जबकि एसकेपी स्कूल, रोडवेज वर्कशाप के पास सिविल लाइन, मुहल्ला दलसिंगार, हीरापट्टी कालोनी जोधी का पुरा रोड, राहुल प्रेक्षागृह के सामने सिधारी, बाजाबहादुर स्वीपर बस्ती और खत्री टोला लाल डिग्गी के पास शौचालय का निर्माण होना है। लेकिन अभी तक संस्था का नाम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत मातबरगंज में गणेश मंदिर के पास, गुरुटोला में रामजानकी मंदिर के पास, मुहल्ला सीताराम दलालघाट, पहाड़पुर, कटरा, कुंदीगढ़, मुहल्ला सीताराम कदमघाट, मुहल्ला दलसिंगार, मड़या, विश्वकर्मा मंदिर मूसेपुर और कुंवर सिंह उद्यान के पास नगर पालिका की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed