{"_id":"5a2833df4f1c1b69678c062a","slug":"151512584159-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी सरगर्मी बढ़ी, मतों को सहेजने में जुटे छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी सरगर्मी बढ़ी, मतों को सहेजने में जुटे छात्र नेता
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना फिर से जारी होते ही सियासत गरमा गई है। यहां भी अब 10 दो चुनाव कराए जाएंगे। यहां चुनाव के लिए एक नवंबर को ही पर्चा दाखिला हुआ था। सात नवंबर को चुनाव होने वाला था। चुनाव से दो दिन पहले ही चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।
अब फिर से अधिसूचना जारी होते ही श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपने मतों को सहेजने के लिए प्रचार में लग गए हैं। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि चुनाव 10 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा। तीन बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना और जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के मद्देनजर कालेज परिसर और आसपास से बैनर-पोस्टर हटाए जाएंगे। किसी प्रत्याशी की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उसका पर्चा निरस्त भी किया जा सकता है। कालेज में 2412 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच सीधी टक्कर है। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार और अशोक यादव आमने सामने होंगे।