{"_id":"596a5a514f1c1b386e8b4836","slug":"151500142161-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की मौत
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव में शनिवार सुबह खेत में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकालते समय ट्रैक्टर पलट गया और दबकर युवक की मौत हो गई। फंसे हुए ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए युवक को विशेषतौर से बुलाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी चंद्रशेखर राम (30) पुत्र गिरधारी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह ट्रैक्टर चलाता था। आठ वर्ष पूर्व चंद्रशेखर की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव में हुई थी। वह दो बेटे और दो बेटी का पिता था। शनिवार को चंद्रशेखर की ससुराल पेडऱा में एक ट्रैक्टर खेत में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर जब बाहर नहीं निकला तो ससुरालवालों ने चंद्रशेखर को फोन कर विशेषतौर से बुलाया। सूचना के बाद चंद्रशेखर ससुराल पहुंचा और ट्रैक्टर निकाल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया और दबकर चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक ट्रैक्टर हटाकर चंद्रशेखर को बाहर निकालते कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में घायल वृद्ध की मौत
बलरामपुर (ब्यूरो)। जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मचहटी गांव निवासी वृद्ध 11 जुलाई की रात घर के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मृत रामबली (60) पुत्र स्व. महेश था। वह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मचहटी गांव का रहने वाला था।