{"_id":"5969103e4f1c1b94208b4568","slug":"151500057662-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर लेखपाल भड़के, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर लेखपाल भड़के, 1
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मेहनगर तहसील कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में उपशाखा के अध्यक्ष रामजनम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत दिनों जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रत्येक तहसील से निष्क्रिय पांच-पांच लेखपालों को चिह्नित कर चार्जशीट देकर बर्खास्त करने के निर्देश पर रोष प्रकट किया। लेखपालों ने कहा कि यदि किसी भी लेखपाल का उत्पीड़न हुआ तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगा और वृहद आंदोलन करेगा।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक तहसील से पांच-पांच लेखपालों को चार्ज शीट देकर बर्खास्त किया जाए। जिसका सभी लेखपाल संवर्ग कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि डीएम के इस निर्णय के विरोध में लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारीणी ने 18 जुलाई को सभी तहसीलों में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के दौरान लेखपाल उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अस्थाना ने लेखपालों से एकजुट होकर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया। बैठक का संचालन राधेश्याम यादव ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुबास राम, चंद्रबली चौहान, रामप्यारे यादव, गुरूदेव पांडेय आदि लेखपाल मौजूद रहे।