{"_id":"594ff7a24f1c1bb07d8b470a","slug":"151498412962-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी के विस्तार सहित संघ की मजबूती पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारिणी के विस्तार सहित संघ की मजबूती पर बल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नगर के चौक स्थित वेस्ली इंटर कालेज में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष शैलेश राय ने कहा कि संघ का निर्माण केवल शिक्षक हित में सरकार से संघर्ष करना था। संघर्ष के आधार पर ही हमने शून्य से शिखर तक उपलब्धियां प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमें कमजोर करने में लगी है। परिणामस्वरुप हमनें पुरानी पेंशन को खो दिया। लेकिन इसकी बहाली तक संघर्ष करेंगे। प्रदेश संरक्षक केदारनाथ सिंह और कमलाकांत सिंह ने संघ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र, मंडल मंत्री सुनील राय, जिलामंत्री बालकेश दूबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह, सुनील राय, बालकृष्ण दूबे, रविशंकर लाल, अरुण सिंह, रमाकांत राय, दुर्गा प्रसाद राय, चंद्रशेखर राय, ज्ञानधर राय, साकेत चतुर्वेदी, राजीव कुमार, सुशील राय आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री बालकेश दूबे ने किया।