फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1500 unemployed participated in employment fair, 515 got job

रोजगार मेले में 1500 बेरोजगारों ने किया प्रतिभाग, 515 को मिली नौकरी

Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
1500 unemployed participated in employment fair, 515 got job
आजमगढ़। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रश़िक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश कौशल विकास की ओर से सोमवार को आईटीआई में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने किया। मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 515 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के बारे में बताया। कहा- रोजगार मेले में प्रतिभागियों की योग्यता के हिसाब से विभिन्न कम्पनियों की ओर से साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। आयोग के दायरे के बाहर मानदेय-आउटसोर्सिंग से होने वाली नियुक्तियां भी जेम पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दी गई है। रोजगार मेले में महर्षि दयानन्द वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इंडिया लखनऊ, रोहित हाइब्रीड सीड प्रालि गाजीपुर, हिन्दुस्तान ग्रुप आफ इन्डस्ट्रीज प्रालि राजस्थान, वर्धमान स्पिनिंग लुधियाना, लायड हेवेल्स राजस्थान, एसकेसी साल्यूसन वाराणसी, टूडे होम्स एण्ड इन्फ्रास्टक्चर प्रालि, डिस्ट्रिक एजूकेशन एंड टेक्नोलाजी प्रालि आदि कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 515 अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों की ओर से चयन कर रोजगार दिया गया। इस मौके पर मनिराम यादव, अवधेश कुमार, राशिद अन्सारी, अक्षयवर राम, शैलेश कुमार यादव, रविन्द्र नाथ यादव, अजय कुमार यादव, रामप्रवेश, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed