{"_id":"5f21833e3dfeb841f036721a","slug":"14th-death-from-azamgarh-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ कोरोना से 14वीं मौत, बीएचयू में इलाज के लिए लेकर जाने वाला ड्राइवर भी आया है कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ कोरोना से 14वीं मौत, बीएचयू में इलाज के लिए लेकर जाने वाला ड्राइवर भी आया है कोरोना पॉजिटिव
Wed, 29 Jul 2020 07:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में पड़ी लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। मृतक फूलपुर कस्बे के रहने वाले थे। तबियत खराब होने पर उन्हें बीएचयू ले जाया गया था। मंगलवार शाम चार बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्हें वाराणसी लेकर जाने वाले ड्राइवर की रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। जनपद में ये कोरोना से 14वीं मौत है।
विज्ञापन
फूलपुर नगर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव से दहशत व्याप्त हो गया है। कस्बे के रहने वाले 58 वर्षीय एलआईसी अभिकर्ता की तबियत खराब होने पर तीन दिन पहले उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ले जाया गया था। मंगलवार शाम को चार बजे उन्की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. रामआशीष यादव ने बताया कि कस्बा निवासी अधेड़ का वाराणसी में हृदय रोग का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
वहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार को शाम चार बजे मौत हो गई है। वहीं, पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। गुरुवार से सामूहिक रूप से रामलीला मैदान में कस्बे के लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले जनपद मे अतरौलिया बजारा के हनुमानगढ़ी के पास, लालगंज के अमौड़ा, तरवां के सिंहपुर सरैया, ठेकमा के बीबीपुर, मार्टीनगंज के औरंगाबाद, शहर के नरोली, कोट, मेंहनगर के बेलसिया, बिलरियागंज के जोल्हापुर, ठेकमा के बरदह, अतरौलिया के प्राणपुर, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।