फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुद्दे से पूरी तरह भटक चुकी है भाजपा

मुद्दे से पूरी तरह भटक चुकी है भाजपा

Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुद्दे से पूरी तरह भटक चुकी है भाजपा
आजमगढ़। अति पिछड़ा एवं अति दलित महासंघ की बैठक रविवार को अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करती हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यमुखी गोंड ने कहा कि भाजपा अपने मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है। वह पिछड़ों और अति दलित समाज की पीठ में छुरा घोंप रही है। उन्होंने छेदी लाल आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोक सभा चुनाव में वोट लेने के लिए कमेटी गठित कर जांच कराए जाने की बात कर रही है। शिव नरायन चौहान ने वर्तमान राजनीत पर कविता पाठ किया। जिलाध्यक्ष यशवतंत चौहान ने कहा कि बीजेपी के झूठ बोलने वाली नर्सरी में अब गर्म पानी डालने का समय आ गया है। ताकि झूठ का पौधा पुन: न पनप सके। इस मौके पर राम आशीष राजभर, नरसिंह चौहान, रामजन्म चौहान, धर्मेंद्र राजभर, शंभूनाथ चौहान, सुबाष चौहान, रजनीश विश्वकर्मा, महेंद्र गोंड, बीडी गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed