{"_id":"5c854b1cbdec22147609d930","slug":"141552239388-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट कार्य करने वाली 12 नारी शक्तियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट कार्य करने वाली 12 नारी शक्तियां सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान की ओर से रविवार को रोडवेज स्थित बैंक्वेट हॉल में नारी शक्ति सम्मान समारोह 2019 का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान महिला स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
चेयरमैन शीला श्रीवास्तव ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अध्यक्षता नीलिमा श्रीवास्तव ने की। संस्थान की अध्यक्ष डा. वंदना द्विवेदी ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन समाज की उपेक्षित महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में पहचान दिलाने के लिए किया गया। ये सम्मान प्रेरित करता है कि कंधा से कंधा मिलाकर सभी महिलाएं समाज का प्रतिनिधित्व करें। सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि संस्थान महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी शक्तियों का कई वर्षों से सम्मान करती चली आ रही है। संरक्षक डॉ. अर्चना मैसी ने कहा कि हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाना है। इसके लिए नारी शक्ति हर स्तर पर महिलाओं को दुर्गा शक्ति बनाने के लिए तैयार है। रानी अनामिका सिंह ने आई हुई सभी नारी शक्तियों के प्रति आभार प्रकट किया।
ये नारी शक्तियां हुईं सम्मानित
वाराणसी की राष्ट्रीय खिलाड़ी कराते कोच अनीता सिंह, असहायों को स्वावलंबी बनाने वाली जौनपुर की कुंवर डॉ. रानी अंजू सिंह, सामाजिक क्षेत्र के लिए बलिया की नंदिनी तिवारी, असहाय महिलाओं व बच्चों के उत्थान के लिए गाजीपुर की अंजू चतुर्वेदी, महिला उत्थान के लिए आजमगढ़ की संगीता तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए मऊ की डॉ. अल्का राय, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आजमगढ़ की संतोष सिंह, आर्ट एवं क्राफ्ट व निजामाबाद ब्लैक पोटरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आजमगढ़ की पारुल अग्रवाल, सामाजिक एवं रंगमंच के क्षेत्र में आजमगढ़ से डॉ. अल्का सिंह, प्रशासनिक क्षेत्र में महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया, संगीत एवं कला के क्षेत्र में मीरा श्रीवास्तव, रंगमंच में अपनी सशक्त उपस्थित दर्ज कराने वाली आजमगढ़ की ममता पंडित शामिल रहीं।