फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फिर सामने आए पीलिया के दो रोगी

फिर सामने आए पीलिया के दो रोगी

Wed, 06 Feb 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिर सामने आए पीलिया के दो रोगी
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबाकरपुर क्षेत्र में दूषित पानी के चलते पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। धीरे-धीरे एक माह का समय होने को है और अब तक इस बीमारी पर लगाम नहीं लग सका है। लोग परेशान हाल है और नपा प्रशासन लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध करा पाने में असफल साबित हो रहा है। पीलिया के नए मरीजों के सामने आने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। नगर पालिका क्षेत्र में 11 जनवरी से पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। जांच में इसका कारण दूषित पानी की सप्लाइ पुष्ट हो चुकी है। नगर पालिका प्रशासन लीकेज खोजने व ठीक कराने के नाम पर सात टीम लगाने का दावा भी कर रही है, लेकिन इसके बाद भी अब तक सभी लीकेज ठीक नहीं हो सके है और आज भी दूषित पानी कहीं न कहीं लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। रोडवेज के पास एक सप्ताह से अधिक समय से लीकेज है। पानी सड़क पर बह रहा है, वहीं पीलिया से सर्वाधिक प्रभावित पूरारानी वार्ड में तो आज भी लीकेज मिल रहे है। युद्घ स्तर पर नई पाइप लाइन बिछा कर पानी की सप्लाई शुरू कराने का नपा प्रशासन का दावा भी हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पाइप लाइन का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं मंगलवार को पुरारानी मुहल्ला निवासी 16 वर्षीय अल्तमश पुत्र नौशाद व 18 वर्षीय विक्की पुत्र छेदीलाल बीमारी की हालत में मंगलवार को सीएचसी पर पहुंचे। जहां जांच में दोनों में पीलिया की पुष्टि हुई। वहीं कई मरीजों के प्राइवेट अस्पतालों पर भी पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed