{"_id":"5c475efbbdec22739a5be646","slug":"141548181243-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हुई नगरपालिका, शुरू हुई नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हुई नगरपालिका, शुरू हुई नालियों की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नालियों में जमा पानी का मुद्दा उठने के बाद नगर पालिका मुबारकपुर मंगलवार को सक्रिय नजर आया। कस्बे की नाली की सफाई का काम नपा प्रशासन ने शुरू करा दिया। सफाई कर्मियों की टीम ने मंगलवार को पुरा रानी मुहल्ला में नालियों की पटिया उठा कर उसकी सफाई की। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद ने बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही थी कि पटिया से ढकी नालियां जाम हो चुकी है। काफी दिनों से इनकी सफाई नहीं की गई है। ऐसे स्थिति में नपा के सफाई कर्मियों को सभी ढंकी हुई नालियों को खोल-खोल कर साफ करने का निर्देश दिया गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में पालिका क्षेत्र में नालों में लाल रंग का पानी बहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्थानों पर लगाया कैंप
मुबारकपुर। मंगलवार को स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय नजर आया। कस्बे में तीन स्थानों पुरा रानी, पुरा खिजिर व पुरा ख्वाजा में स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंप लगा कर पीलिया प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान लगभग साढ़े पांच सौ मरीजों की जांच की गई। जिसमें आधा दर्जन मरीजों में पीलिया की आशंका सामने आने पर उन्हें और जांच के लिए सीएचसी पर भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने बताया कि मंगलवार को कैंप में आधा दर्जन लोगों में पीलिया की संभावना सामने आयी। जिन्हें सीएचसी लाकर जांचा गया तो पीलिया के लक्षण नहीं मिले। एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लीकेज की 13 शिकायतों में 11 निस्तारित
आजमगढ़। बीते एक माह में नगर पालिका के जलकल विभाग के पास विभिन्न क्षेत्रों से लीकेज व दूषित पानी आने की 13 शिकायतें आयी थी। इसमें 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करा दिया गया है। दो शिकायतें ऐसी थी जो जांच में गलत पाई गई। ईओ नगर पालिका राजपति अविचल ने बताया कि पूरा प्रयास है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी दूषित पानी की सप्लाई नहीं होने पाए। इसके लिए आम जनता को भी जागरूक होना होगा। जहां भी ऐसी शिकायत आती है तत्काल नपा प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
नाली के लाल पानी की जो बात सामने आई थी वह एक रंगरेज के चलते है। जिस स्थान पर नाले का पानी लाल था, वहीं एक रंगरेज कपड़े रंगने का काम करता है और उसके द्वारा नाले में ही रंगीन पानी गिराया जाता है, जिसे चलते ही नाले का पानी लाल रहा होगा।
राजपति अविचल, ईओ, नपा मुबारकपुर।