फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोकी गई दो वेतन वृद्धि, गलत वेतन की होगी रिकवरी

रोकी गई दो वेतन वृद्धि, गलत वेतन की होगी रिकवरी

Tue, 01 Jan 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोकी गई दो वेतन वृद्धि, गलत वेतन की होगी रिकवरी
आजमगढ़। सूचना ने देने के आरोप में दंडित ई. आरके अश्वनी श्रीवास्तव से 2013 से मिले में दो इंक्रीमेंट रोकने की सजा सुनाई गई थी। साथ ही पूरी धनराशि की इनसे रिकवरी की जाएगी। कार्य में उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल टिप्पणी भी दी गई है। वर्ष 2009 में वर्तमान इंग्लिश रिकार्ड कीपर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को जन सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर निलंबित कर दिया गया था। इस प्रकरण में तत्कालीन जिलाधिकारी पर आयोग से अर्थदंड लगा दिया गया था। प्रकरण की जांच हुई तो उसमें भी उन्हें दोषी पाया गया था। सजा के रूप में वर्ष 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने उनका दो इंक्रीमेंट रोक दिया था। अश्वनी कुमार इसके बाद बिल बाबू के पद पर भी रहे। उन्होंने इस सजा अनुपालन नहीं किया और इंक्रीमेंट का लाभ भी ले लिया। इस बीच अश्वनी कुमार की ओर से इस सजा को समाप्त कराने के लिए जिलाधिकारी के यहां दरख्वास्त भी दी गई। इस पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उन्हें सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। साथ अश्वनी कुमार के दो स्थायी वेतन वृद्धि को रोक दिया है। कार्य में उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। साथ ही एसीपी के लिए गए लाभ के रिकवरी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed