फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भगवान विश्वकर्मा की अधिष्ठाता देव के रूप विभूषित

भगवान विश्वकर्मा की अधिष्ठाता देव के रूप विभूषित

Mon, 24 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा की अधिष्ठाता देव के रूप विभूषित
आजमगढ़। शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर के परिसर में भगवान विश्वकर्मा भगवान विश्वकर्मा की महिमा की चर्चा और भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह स्मृति का आयोजन किया गया। इंजीनियर राम नरायन शर्मा ने कहा कि उपनिषदों, महापुराणों, रामायण, महाभारत शिल्पशास्त्रों में भगवान विश्वकर्मा की अधिष्ठाता देव के रुप विभूषित है।
विज्ञापन

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि शिल्पकार समाज का अपना इतिहास रहा है,अगर इस समाज पर कोई जुल्म अत्याचार करता है तो यह समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी को आपसी भाईचारे को मजबूत रखने के साथ ही अच्छी सोच के साथ परिश्रम से जीवन यापन करना चाहिए। अधिवक्ता राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति संपूर्ण भारत के प्रेरणा श्रोत रहे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष पूर्वक बिता और संघर्ष के कारण ही राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर हीरा लाल शर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, डा. पीके विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed