फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
आजमगढ़। देर से ही सही लेकिन गुरुवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने जनपद के मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश होते ही किसान हाथों में फावड़ा लेकर खेतों की ओर चल दिए। उन्हें इस बारिश का काफी दिनों से इंतजार था। वहीं नगर क्षेत्र में इस बारिश ने नगरपालिका प्रशासन की पोल खोल दी। जगह-जगह जलजमाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। सूखाग्रस्त की ओर बढ़ रहे जनपद में गुरुवार की दोपहर शुरू हुई बारिश ने राहत दी। झमाझम हुई बारिश ने आम जनमानस को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। जनपद में विगत कई दिनों से भीषण गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा था। गर्मी और उमस इतनी अधिक थी कि घरों में रहना दूभर हो गया था। पंखे और कूलर बेकार साबित हो रहे थे। वहीं, मानसून की देरी के कारण किसान भी धान की रोपाई को लेकर परेशान हो रहे थे। अपनी नर्सरी को बचाने के लिए उन्हें हर दूसरे दिन नलकूप से सिंचाई करना पड़ रहा था। जिन किसानों के पास पानी का साधन था उन्होंने धान की रोपाई का कार्य शुरू भी कर दिया था। लेकिन बहुत से किसान ऐसे थे जो बारिश के इंतजार में बैठे हुए थे। गुरुवार की दोपहर जैसे ही झमाझम बारिश शुरू हुई किसान पानी की परवाह किए बिना, हाथों में फावड़ा लिए खेतों की ओर निकल पड़े। उन्होंने खेतों की मेड़बंदी कर पानी को खेतों में रोका। इसके बाद वह मजदूरों की खोज में निकल पड़े ताकि धान की रोपाई करा सकें। इस बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। जगह-जगह हुए जल-जमाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। नगर के रैदोपुर, गांधी तिराहा, विकास भवन मार्ग के दोनों ओर, एसकेपी स्कूल, डीएवी मैदान, एसपी आफिस आदि जगहों पर काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। नगर के रैदोपुर कालोनी के कई घरों में पानी घुस गया। लोग बारिश बंद होने के बाद घरों से पानी को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed