फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने उतारी मां तमसा की आरती

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने उतारी मां तमसा की आरती

Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने उतारी मां तमसा की आरती
आजमगढ़। तमसा सफाई अभियान के शुरू हुए एक माह पूरे होने पर मंगलवार को नगर के मोहटी घाट पर मां तमसा का पूजन और आरती उतारी गई। जिसमें स्वयं सेवी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों द्वारा लगाए गए जयकारे से पूरा मोहटी घाट गूंज उठा।
विज्ञापन

तमसा सफाई का महाभियान तीन जून को शुरू हुआ था तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि यह अभियान इतना लंबा चलेगा। लेकिन पहला चरण संपन्न होने के बाद लोग दूसरे चरण में पौधरोपण के लिए गड्ढ़े खोदने में जुट गए। मंगलवार को इस अभियान के एक महीना पूरा होने पर लोगों ने नगर के नरौली पुल के अगल-बगल लोगों ने पौधरोपण के लिए गड्ढ़े खोदे। इसके बाद वहां से लोग सीधे मोहटी घाट पहुंचे। जहां न्यू कला केंद्र समिति के सदस्यों द्वारा नदी के किनारे आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसके बाद विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण शुरू किया। स्वयंसेवी संगठनों के लोग पूजन करने के लिए नदी के किनारे पर चटाई बिछाकर बैठ गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने मां तमसा की पूजा अर्चना की इसके बाद मां तमसा की आरती उतारी गई। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने मां तमसा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। बुधवार को मोहटी घाट पर जुटने के संकल्प के साथ लोग वहां से विदा हुए। इस मौके पर भारद के मो. अफजल, पूविआ के प्रवीण सिंह, तबआ के डा. सुजीत भूषण, अरविंद चित्रांश, नित्यानंद मिश्रा, उमेश सिंह, महिला मंडल की पूनम सिंह, इनरव्हील की डा. पूनम सिंह, नारी शक्ति संस्थान के डा. डीपी तिवारी, न्यू कला केंद्र समिति की सचिव विभा गोयल, जूही गुप्ता, नीलांबुज, डा. डीडी सिंह, मणिंदर, सीपी यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed