फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फार्मासिस्ट प्रकरण की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ

फार्मासिस्ट प्रकरण की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ

Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट प्रकरण की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ
मार्टिनगंज (आजमगढ़)। तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाकर त्यागपत्र देने के साथ अनशन किया गया था। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी के आश्वासन पर फार्मासिस्ट ने अनशन तोड़ते हुए इस्तीफा वापस ले लिया था। फार्मासिस्ट के आरोपों की जांच करने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अख्तर जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के कार्यकाल में आशा नियुक्ति, प्रसव के उपरांत प्रसूता महिलाओं से धन उगाही, रैवीज इंजेक्शन में धन उगाही और स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त दुर्व्यवस्था के साथ मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाते हुए फार्मासिस्ट सतेंद्र शुक्ल ने त्यागपत्र दे दिया था। साथ ही शनिवार से उन्होंने अनशन शुरू कर दिया था। रविवार की शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अख्तर आश्वासन पर फार्मासिस्ट ने अनशन तोड़ा और त्यागपत्र भी वापस ले लिया। सोमवार को फार्मासिस्ट द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अख्तर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को बुलाकर आरोपों के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। उपस्थित क्षेत्रीय जनता और ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुर प्रसाद सिंह से भी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी मुंशीलाल पटेल को निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर की जाए, अगर किसी के द्वारा किसी प्रकार का गलत कार्य किया जा रहा है और भ्रष्टाचार में संलग्न है। मरीजों को व्यवस्था देने में कोताही बरत रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed