{"_id":"5ad7881b4f1c1b05418b5403","slug":"141524074523-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर बाजार रहे गुलजार, जम कर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर बाजार रहे गुलजार, जम कर हुई खरीदारी
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। अक्षय तृतीय पर बुधवार को बाजार गुलजार रहे। लोगों ने इस दिन सोने-चांदी के जेवरातों के साथ ही कपड़ो, वाहनों आदि की खरीदारी की। वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनायी जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते है, उसका परिणाम अच्छा ही होता है। इस पर्व पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल में बाजार गुलजार रहे। सराफा कारोबारी तो इस अवसर पर तमाम योजनाएं लाये हुए थे, इसके बाद भी बहुत ज्यादा खरीदारी की बात कहना गलत होगा। जेवरातों के अलावा कपड़ो की दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आयी। कुछ लोगों ने वाहनों की भी खरीद की। सराफा कारोबारी आशीष अग्रवाल के अनुसार कोई बड़ी खरीदारी तो नहीं हुई फिर भी जिले में लगभग तीन करोड़ का कारोबार हुआ है।