फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरे दिन भी 87 शाखाओं पर लटका रहा ताला

दूसरे दिन भी 87 शाखाओं पर लटका रहा ताला

Tue, 27 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी 87 शाखाओं पर लटका रहा ताला
आजमगढ़। यूनाईटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर काशी गोमती ग्रामीण बैेंक केअधिकारी-कर्मचारी ने चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। इससे दो दिनों में दस करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

काशी गोमती ग्रामीण बैंक की इस हड़ताल से जनपद की 87 शाखाओं पर ताले लटते रहे। उपभोक्ता लेन-देन करने के लिए परेशान रहे। ग्रामीण बैंक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगे पीएफ, प्रोन्नति-नीति, सेवाशर्त, मृतक आश्रित नियुक्ति सहित अन्य मांगे शामिल है। उन्होंने बताया कि हड़ताल होने से प्रति दिन पांच करोड़ का विजनेस प्रभावित हुआ है।दोनों दिन की हड़ताल में बुधवार को दस करोड़ का विजेशन प्रभावित रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 28 मार्च को सुबह 10.30 बजे क्षेत्रीय कार्यालय से बैंक कर्मियों का जुलूस निकलेगा। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। एआईआरबीइए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एलके सिंह ने कहा कि यदि ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों की मांग पर सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन के अगले चरण में ग्रामीण बैंक कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर द्वारिका राय, डीएस उपाध्याय, रामफेर चौहान, रविंद्र ङ्क्षसह, आशीष तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, यशवीर सिंह, हरेंद्र कु मार अस्थाना, तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed