{"_id":"5aba87fb4f1c1b71778b7d23","slug":"141522173947-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए दी जा चुकी है धनराशि, फिरभी दे दिया गया छह लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए दी जा चुकी है धनराशि, फिरभी दे दिया गया छह लाख का प्रस्ताव
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निकायों को शौचालय के निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। कमिश्नर ने मंडलीय बैठक में 14वें वित्त से मिली धनराशि को शौचालय के लिए जारी न करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अतरौलिया नगर पंचायत की ओर से निकाय में विकास कार्यों के प्रस्ताव में छह लाख से शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव कर दिया गया। इस पर एडीएम प्रशासन ने ईओ एवं एसडीएम बूढ़नपुर को संबंधित लिपिक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर पंचायत अतरौलिया की ओर से नगरीय निकाय की बैठक में कुल 48.85 लाख के प्रस्ताव पेश किए गए थे। इसमें व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए छह लाख का प्रस्ताव रखा गया था। 14 वें वित्त आयोग का धन व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवंटित न करने के निर्देश कमिश्नर ने पहले ही दे रखे थे। इसके बाद भी प्रस्ताव भेजने पर एडीएम प्रशासन लनकुश त्रिपाठी ने एसडीएम बूढ़नपुर एवं ईओ अतरौलिया को संबंधित कर्मचारी का उत्तरदायित्व तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।