फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ताल सलोना में गूंजने लगी %विदेशी मेहमानों% की चीत्कार

ताल सलोना में गूंजने लगी %विदेशी मेहमानों% की चीत्कार

Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ताल सलोना में गूंजने लगी %विदेशी मेहमानों% की चीत्कार
सगड़ी/लाटघाट। ठंड शुरू होते ही तहसील के प्रसिद्ध ताल सलोना में जहां साइबेरियन पक्षियों का आना शुरू हो गया है। वहीं, बेखौफ शिकारियों ने इन्हें अपना शिकार बनाना भी शुरू कर दिया है। प्रशासन की खामोशी के चलते शिकारियों की खूब चांदी कट रही है। ताल सलोना लगभग 107 हेक्टेयर भूमि में फैला है। यहां बगुला, लालसर, टिकवा और अन्य पक्षियां पहुंच गईं है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित ताल सलोना में ठंड शुरू होते ही साइबेरियन (विदेशी) पक्षी आकर जाड़े भर अपना बसेरा बना लेते हैं। प्रजनन के बाद फरवरी माह के अंत तक लौट जाते हैं। इस बार भी ठंड शुरू होते ही इनका यहां पहुंचना शुरू हो गया है। विभागीय नजर नहीं पड़ने के कारण शिकारी इसका फायदा उठा रहे हैं। वहीं इस बारे में डीएफओ एसएन मिश्रा का कहना है स्थानीय अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से उन्हें इस बार पक्षियों के नहीं आने की बात कही जा रही थी। यदि ऐसा है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000000
1500 से 2000 रुपए जोड़ा बिक रहीं विदेशी चिड़िया
सगड़ी/लाटघाट। विदेशी पक्षियों के आने से शिकारियों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। शिकारी इन पक्षियों को मारकर 1500 से 2000 रुपये प्रति जोड़ी के हिसाब से ग्राहकों को बेच रहे हैं। जाल, बंदूक और हल्के जहर से इनका शिकार किया जा रहा है। इनके मांस के लिए लोग जीयनपुर, मुबारकपुर, मोहम्मदाबाद, बिलरियागंज, आजमगढ़, घोसी, मऊ तक के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed