फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन मौन

मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन मौन

Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन मौन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। पूरे तहसील क्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में पुलिस व तहसील प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लाद कर क्रय विक्रय कर रहे है। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत तहसील व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद लदी मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि अक्सर हादसे भी होते है। इसके बाद भी इन अवैध खनन करने वालों के खलिाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर तहसीलदार मनीष कुमार का कहना है कि अब तक कहीं से अवैध खनन की शिकायत नहीं मलिी है। शिकायत मिलने पर अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed