फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ नपा क्षेत्र में घटे 13 बूथ और एक मतदान केंद्र

आजमगढ़ नपा क्षेत्र में घटे 13 बूथ और एक मतदान केंद्र

Sat, 21 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ नपा क्षेत्र में घटे 13 बूथ और एक मतदान केंद्र
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की आरक्षण और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही प्रशासन अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में कुल 19 बूथ और एक मतदान केंद्र कम किए गए हैं। जिसके कारण जनपद में अब बूथों की संख्या 383 से घटकर 364 और मतदान केंद्रों की संख्या 94 से घटकर 93 हो गई है।
विज्ञापन

आयोग के निर्देशानुसार 400 से कम और 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों को कम और बढ़ाया जाना था। इसके लिए कई दिनों से प्रशासन द्वारा माथापच्ची की जा रही थी। आखिरकार प्रशासन ने बूथों और मतदान केंद्रों की संख्या का निर्धारण करते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी। जिसके अनुसार जिले में 400 से कम मतदाताओं के 19 बूथों को समाप्त कर मतदाताओं को दूसरे बूथ से अटैच कर दिया गया है। वहीं आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के डीएवी नर्सरी मतदान केंद्र को भी दूसरे से जोड़ दिया गया है। प्रशासन ने जहां पर बूथों में कटौती की है उसमें आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के 13 बूथ, अतरौलिया नगरपंचायत का एक बूथ, लालगंज नगरपंचायत के दो बूथ और जीयनपुर नगरपंचायत के तीन बूथ शामिल हैं। बाकी मुबारकपुर नगरपालिका और अन्य नगरपंचायतों के बूथों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस प्रकार अब नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 93 और बूथों की संख्या 364 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed