फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक साथ गूंजे जय श्रीराम और अल्लाह हो अकबर के जयकारे

एक साथ गूंजे जय श्रीराम और अल्लाह हो अकबर के जयकारे

Fri, 29 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
एक साथ गूंजे जय श्रीराम और अल्लाह हो अकबर के जयकारे
आजमगढ़। सात मुहर्रम को कटरा अखाड़े का जुलूस निकाला गया। कटरा में खेलने के बाद अखाड़ा सब्जी मंडी पहुंचा। यहां पर कलाकारों ने लाठी, बल्लम, तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखाए। अखाड़े के खिलाड़ी वहां से खेलते हुए जामा मस्जिद आए। जामा मस्जिद से पुरानी कोतवाली जब अखाड़ा पहुंचा तो रामलीला समिति के लोगों ने अपने पंडाल को खोल दिया, चौकियों को हटाकर रास्ता देकर और अखाड़े का माला पहना कर स्वागत किया, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

पुरानी कोतवाली पर रामलीला समिति के लोगों ने बड़े ही भाईचारगी के साथ अखाड़े के खिलाडिय़ों का स्वागत किया। खिलाडिय़ों यहां पर लगभग एक घंटे तक लाठी, तलवार, भाला, बल्लम से हैरतअंगेज करतब पेश किया। इस दौरान जय श्रीराम और नारे तकबीर की जयकारों से फिजा गूंजी उठी। रामलीला समिति के लोग ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर समिति के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, जय प्रकाश, श्रीचंद, राम प्रसाद, भोला, संतोषस सुरेश, विभाष सिन्हा, धमेंद्र आदि मौजूद रहे। अखाड़े के खिलाड़ी पुरानी कोतवाली पर खेलने के बाद तकिया पहुंचे। जहां पर देर शाम तक खिलाडिय़ों ने जम कर खेला। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल पुलिस और पीएससी के जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed