{"_id":"59a69fea4f1c1b12278b47c5","slug":"141504092138-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना जारी
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एनपीएस योजना के तहत अध्यापकों एवं कर्मचारियों के वेतन से की जा रही कटौती उनके खातों में जमा न दर्शाने तथा शासकीय अंशदान को जमा न दर्शाने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि डीआईओएस के तानाशाही रूख के कारण संगठन अपना धरना आगे भी जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कल संगठन के पदाधिकारी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से भी मिलेंगे। जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के अड़ियल रूख के कारण संगठन को आंदोलन करना पड़ रहा है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को शिक्षक डीआईओएस कार्यालय के मुख्य गेट पर लेट कर धरना देंगे। धरने में श्याम नरायन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जर्नादन सिंह, रामनवल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, अबरार अहमद, तारिक एजाज, महेंद्र राम, वेदप्रकाश, राहुल सिंह, डा. राजेंद्र यादव, विवेक सिंह, ज्वाला प्रसाद, हरिश्चंद्र, श्रवण कुमार, प्रमोद लाल, सत्यानंद सिंह, रवि कुमार राय, अतुल सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।