{"_id":"67b8ca0d03274fb9ec0f51f6","slug":"1350-prisoners-took-bath-with-the-water-brought-from-maha-kumbh-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-127836-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाकुंभ से लाए गए जल से 1350 कैदियों ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाकुंभ से लाए गए जल से 1350 कैदियों ने किया स्नान
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कारागार आजमगढ़ में कैदियों और बंदियों पर प्रयागराज के संगम से लाए गए जल से बंदियों ने स्नान किया। इस दौरान जिला कारागार प्रशासन ने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश भी डाला। कहा कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई महाकुंभ के पुण्य अवसर से लाभान्वित हो सके, चाहे वह जेल में ही क्यों न हो।
जिला कारागार आजमगढ़ में 1350 बंदी हैं। महाकुंभ के पावन पर्व पर बंदियों ने पूरी विधि-विधान से पूजा अर्चन किया। कलश को मंत्रोच्चारण कर कारागार के स्थापित कुंडों या टबों में डाला गया। इच्छुक बंदियों ने इस जल से स्नान किया। दरअसल, महाकुंभ के अवसर पर जेलों में निरुद्ध बंदियों को लाभ नहीं मिल रहा था, ऐसे में शासन की तरफ से व्यवस्था की गई कि उनको भी महाकुंभ के जल से स्नान कराया जाए। बंदियों ने इस अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संगम से लाए गए गंगा जल से स्नान और आचमन किया। इस विशिष्ट स्नान की शुरुआत जेल अधीक्षक आदित्य कुमार, जेलर आरएन गौतम, डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह, अंकित कुमार ने संगम से लाए गए गंगाजल के साथ विधिविधान से पूजन आचमन कर किया। जेल अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि बंदियों के धार्मिक आस्थाओं के सम्मान में यह विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल से जेल में बंदियों को आध्यात्मिक शांति एवं मानसिक सुकून प्राप्त हुआ।