{"_id":"5c72da28bdec2273724c57e3","slug":"131551030824-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमा दूषित पानी को ही मान रहा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमा दूषित पानी को ही मान रहा जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/मुबारकपुर। डेढ़ माह से अधिक समय से पीलिया की मार झेल रहे मुबारकपुर कस्बे में सप्लाई होने वाले पानी को लेकर आक्रोश बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य महकमा तो नपा के पानी को ही जिम्मेदार मान रहा है। ऐसे में नपा के पानी की जांच नए सिरे से कराने की मांग उठने लगी है।
आठवीं मौत के बाद से नपा मुबारकपुर क्षेत्र के लोग खासे आक्रोशित हो उठे हैं। वहीं, स्वास्थ्य महकमा भी कस्बा और आसपास के क्षेत्र में पीलिया के फैलने के पीछे नपा प्रशासन को ही जिम्मेदार मान रही है। अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सरकारी प्राइवेट अस्पतालों के आंकड़ों को मिला कर 500 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर क्लोरीन की गोलियां बांट रहा है तो नपा प्रशासन को क्लोरीन युक्त पानी के सप्लाई का निर्देश दिया है। कस्बावासियों का कहना है कि बीच में कुछ दिनों तक नपा प्रशासन ने अपनी सप्लाई ठप कर दी थी और टैंकर से पानी उपलब्ध करा रहा था तो नये मरीजों के आने पर ब्रेक लगा था लेकिन फिर पाइप लाइन से पानी शुरू होते ही पीलिया का कहर बढ़ रहा है।
सीएचसी प्रभारी ने उठाई जांच की मांग
मुबारकपुर। पीलिया पर कंट्रोल न होने से सीएचसी प्रशासन पूरी तरह से परेशान है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने सीएमओ को पत्र लिखकर पूरी तरह से नपा के पानी को ही जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ से मांग की कि जिला प्रशासन के समक्ष प्रकरण को रखकर पीलिया के कारणों की जांच के उच्चस्तरीय कमेटी से कराने और पीलिया पर कंट्रोल होने तक नपा के पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद कराने और टैंकर के माध्यम से कस्बावासियों को पानी उपलब्ध कराया जाए।