फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजकीय विद्यालय पर छात्रों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

राजकीय विद्यालय पर छात्रों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Sun, 23 Dec 2018 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय पर छात्रों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल में स्थित राजकीय इंटर कालेज जोकहरा के छात्रों व उनके अभिभावकों ने शनिवार को पठन-पाठन को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। बोर्ड परीक्षा सिर पर है और अब तक न तो विद्यालय में ठीक ढंग से कक्षाओं का ही संचालन हुआ है न ही कोई प्रैक्टिकल की ही कक्षाएं संचालित की गई है। विद्यालय पर शिक्षकों की भारी कमी है, इसके बाद भी यहां तैनात शिक्षकों को शिक्षा विभाग कार्यालय व अन्य विद्यालयों से अटैच कर दिया गया है। राजकीय इंटर कालेज जोकहरा पर इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 696 बच्चे पंजीकृत है। जिसमें 218 बच्चे विज्ञान वर्ग के है। इस विद्यालय में भौतिकी, रसायन विज्ञान व बायोलॉजी का कोई शिक्षक नहीं है। प्रयोगशाला तो है लेकिन उसकी कोई उपयोगिता नहीं है, बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने वाली है लेकिन आज तक विद्यालय में पढने वाले बच्चे प्रयोगशाला का मुंह नहीं देखे है। ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षा ये कैसे देंगे। वहीं लिखित परीक्षा की तैयारी भी यहां पढने वाले बच्चों की न के बराबर है। कारण यह है कि कक्षाओं का भी संचालन पूरे साल शिक्षकों की कमी के चलते नहीं हो सका है। पूर्व प्रबंधक अशोक राय की माने तो शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते विद्यालय टूटने के कगार पर पहुंच गया है। एलटी ग्रेड के छह शिक्षक अरविंद राय, राजेश राय, दयाराम यादव, जयकरण यादव, छोटेलाल यादव व परिचारक पंचानंद राय व केदार यादव को दूसरे विद्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। छात्रों व अभिभावकों ने विद्यालय पर प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक, सत्यम, अमरजीत, राहुल, हर्ष, रामप्रवेश, मनीष, शुभम, विकास, अजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दो साल से डीआईओएस कार्यालय में अटैच है शिक्षक
आजमगढ़। राजकीय विद्यालय जोकहरा पर तैनात शिक्षक ज्ञान प्रकाश राय जुगाड़ के चलते दो साल से डीआईओएस कार्यालय से संबंध है। इनकी उपस्थिति विद्यालय पर ही लगती है और वेतन भी यहीं से दिया जाता है लेकिन यह विद्यालय में कोई भी क्लास नहीं लेते है। वेतन विद्यालय से और काम डीआईओएस कार्यालय का किया जाता है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो साल पूर्व इन्हें अटैच किया गया था और अब तक डीआईओएस कार्यालय द्वारा वापस नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed